·
आइए जानते हैं अंधविश्वास के पीछे वैज्ञानिक कारण।
·
भारत में कई अंधविश्वास हैं जिन्हें लोग अच्छे और बुरे का कारण मानते हैं।
·
कई अन्य चीजें हैं जिन्हें कुछ लोग अंधविश्वास कहते हैं, जैसे कि घर या दुकान के दरवाजे पर नींबू मिर्च लटकाना।
·
लेकिन इस अंधविश्वास के पीछे एक वैज्ञानिक कारण भी है।
काम के साथ खुशी कैसे चुनें?
अंधविश्वास के पीछे के वैज्ञानिक कारण
शव यात्रा से लौटने के बाद स्नान करना:-
·
भारत में ऐसी धारणा है कि जब भी कोई शव यात्रा में शामिल होता है, लौटने के बाद स्नान करना आवश्यक होता है क्योंकि ऐसा न करना अशुभ माना जाता है।
·
लेकिन अगर हम इसके पीछे के वैज्ञानिक कारण की बात करें तो मृत्यु के बाद शरीर में कई हानिकारक बैक्टीरिया जन्म लेते हैं और इन बैक्टीरिया के संपर्क में आने से दूसरों के शरीर में फैल जाते हैं, इससे बचने के लिए इन बैक्टीरिया से छुटकारा पाने के लिए स्नान किया जाता है।
नदी में सिक्के फेंकना शुभ माना जाता है:-
·
लोग अक्सर नदी में सिक्का फेंककर अपनी इच्छा पूरी करने के लिए भगवान से प्रार्थना करते हैं और ऐसा माना जाता है कि नदी में सिक्का फेंकने से भाग्य मजबूत होता है।
·
लेकिन इसके पीछे के वैज्ञानिक कारण की बात करें तो पहले के समय में ताम्बे के सिक्के हुआ करते थे जो पानी को बैक्टिरिया मुक्त करते थे और इसी लिए पानी में सिक्के डाले जाते थे लेकिन धीरे लोगों ने इसे भाग्य चमकाने से जोड़ दिया।
कहीं जाने से पहले दही खाना:-
·
जब भी हम अच्छे काम के लिए कहीं बाहर जाते हैं तो यह माना जाता है कि दही खाकर घर से बाहर आना चाहिए ताकि काम सफल हो और भाग्य इस पर टिका रहे।
·
लेकिन इसके पीछे वैज्ञानिक कारण की बात करें तो पहले के समय में दूर तक जाने के लिए लोगों के पास साधन नहीं था और वे पैदल ही लंबी दूरी तय करते थे, इसलिए दही खाने से शरीर तरोताजा रहता है। और दही के साथ चीनी खाने से शरीर में ग्लूकोज की कमी भी दूर होती है, जिससे शरीर में थकान कम होती है।
मंगलवार और गरूवार को बाल ना धोना:-
·
मंगलवार और गुरुवार को बाल धोना अशुभ माना जाता है लेकिन इसके पीछे एक वैज्ञानिक कारण भी है।
·
दरअसल, पहले के समय में लोग नदी, झील या कुएं से पानी लाने के लिए लंबी दूरी तय करते थे और पानी और श्रम बचाने के लिए सप्ताह में 1-2 दिन बाल नहीं धोते थे, लेकिन समय के साथ लोगों ने इसे अंधविश्वास से जोड़ दिया।
मिर्च के साथ नींबू को लटकाना:-
·
मिर्च और नींबू को बुरी नजर से बचाने के लिए घरों और दुकानों में लटका दिया जाता है, लेकिन इसके पीछे एक वैज्ञानिक कारण है और नींबू और मिर्च में साइट्रिक एसिड होता है जो कई प्रकार के जीवाणुओं को नष्ट करता है जो शरीर को स्वस्थ बनाते हैं।
·
लेकिन समय के साथ लोगों ने इसे अंधविश्वास से जोड़ना शुरू कर दिया।
दोस्तों, नॉलेज गुरु को उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी और यह उपयोगी लगी होगी।
इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम पर शेयर करें।
Thank
you.
Post a Comment
If you have any doubt, please let me know.